खेल डेस्क. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अगले साल से क्रिकेट के नए फॉर्मेट '100 बॉल' (द हंड्रेड) की शुरुआत कर सकता है। इस फॉर्मेट की हर पारी में 100 गेंद फेंकी जाएगी। यही वजह है कि इस फॉर्मेट में बल्लेबाज टी-20 या वनडे की तुलना में ज्यादा आक्रामक दिखेंगे। साल 2006 के बाद से टेस्ट में बल्लेबाज 24%, वनडे में 40% और टी-20 में 58% अटैकिंग शॉट खेले। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की आक्रमकता के साथ स्कोरिंग रेट में बढ़ोतरी होगी। एक अनुमान के मुताबिक हर गेंद पर औसतन 1.43 रन बनेंगे। हर 16 गेंद के बाद विकेट गिरेंगे। इस टूर्नामेंट में लॉर्ड्स, ओवल, एजबस्टन, हेडिंग्ले, ट्रेंट ब्रिज, ओल्ड ट्रैफर्ड, कार्डिफ और साउथैम्प्टन की टीमें शामिल हो सकती हैं। मेन्स के साथ वुमेन्स टूर्नामेंट भी खेला जाएगा।
'100 बॉल' फॉर्मेट के नियम
इसमें टी-20 फॉर्मेट से 20 गेंद कम होंगी। बल्लेबाज 10 गेंद के बाद अपना छोर बदल सकते हैं। फिलहाल ऐसा 6 गेंदों के बाद ही होता है।
एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंद फेंक सकता है। हालांकि, पारी में वह 20 से ज्यादा गेंद नहीं करेगा।
पारी की शुरुआत में 25 गेंदों तक पावरप्ले लागू होगा। इसमें सिर्फ दो फील्डर 30 गज से बाहर रहेंगे।
हर टीम को 2.5 मिनट का स्ट्रेटेजिक टाइम आउट मिलेगा।
पावरप्ले में बल्लेबाजी मुश्किल होगी
वनडे और टी-20 में यह देखा गया है कि बल्लेबाज रन बनाने से पहले कुछ देर क्रीज पर जमने में लेता है। ऐसे में 25 गेंदों के पावरप्ले में उसे तेजी से रन बनाने होंगे। 2015 के बाद से वनडे और टी-20 में तीसरे ओवर के बाद ही तेजी से रन बनते हैं। टी-10 में दूसरे ओवर के बाद से ही बल्लेबाज तेजी से रन बनाने लगते हैं।
तेजी से रन बनाने वाले और स्पिनर्स की भूमिका बढ़ेगी
इस फॉर्मेट में जो बल्लेबाज तेज शुरुआत करेगा, टीम में उसकी उपयोगिता बढ़ेगी। कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और क्रिस गेल जैसे पॉवर हिटर्स बल्लेबाजों की मांग ज्यादा होगी। एक या दो रन पर ध्यान देने वाले बल्लेबाजों की मांग घटेगी। राशिद खान, सुनील नरेन जैसे दोनों तरफ गेंद को टर्न कराने वाले स्पिनर्स की भी मांग बढ़ेगी। परंपरागत तरीके से स्पिन करने वाले गेंदबाज इस फॉर्मेट में महंगे साबित हो सकते हैं।
बाउंसर और यॉर्कर करने वाले तेज गेंदबाज उपयोगी होंगे
इस फॉर्मेट में ज्यादा तेजी से गेंद करने के बजाए यॉर्कर, स्लोवर-वन जैसी गेंद डालने वाले गेंदबाज उपयोगी साबित होंगे। टी-20 की तरह इस फॉर्मेट में भी ओवर में एक बाउंसर करने की इजाजत रहेगी। एक तरफ टी-20 में 24 गेंद में 4 यानी 16% बाउंसर किए जाते हैं। दूसरी ओर '100 बॉल' 20 गेंद में चार यानी 20% बाउंसर फेंकी जा सकती है। अगर कोई गेंदबाज हर पांच गेंद में एक सटीक बाउंसर करता है तो वह 4 मैच में 4 डॉट गेंद फेंक सकता है।
खेल डेस्क. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने चार्ल्स्टन ओपन जीत लिया। उन्होंने फाइनल में डेनमार्क की कैरीलीना वोज्नियाकी को हराया। क्ले कोर्ट पर कीज की यह पहली जीत है। उन्होंने वोज्नियाकी को 7-6(5), 6-3 से हराया। यह कीज के करियर की चौथी खिताबी जीत है। साथ ही उन्होंने पहली बार वोज्नियाकी को हराया। इससे पहले उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा था।
कीज ने पहला सेट टाइब्रेकर में जीता
जीत के बाद कीज ने कहा, "मुझे लगता है कि आज मैंने सर्विस बढ़िया की। मैंने उन पर दबाव बनाए रखा। मुझे अपने खेल पर विश्वास था, इसलिए मैं सही सेशॉट लगा पा रही थी।" कीज पहले सेट में एक समय 5-3 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने टाइब्रेकर में इसे अपने नाम कर लिया।
वोज्नियाकी को इस टूर्नामेंट में पहली बार वरीयता दी गई थी। उन्होंने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच को हराया था। फाइनल में वे लय में नहीं दिखीं। इससे 13वें नंबर की वोज्नियाकी को 18वें नंबर की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
जोहानेसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका की पूर्व महिला क्रिकेटर एलरिसा थियूनिसेन फौरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 25 साल की फौरी के साथ उनके बच्चे की भी मौत हो गई। उन्होंने 2013 में तीन वनडे, एक टी-20 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वे 2013 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थीं। फौरी की कार स्टिलफोंटेन में पांच अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
फौरी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था
फौरी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में वे नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स की तरफ से खेलती थीं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उनके निधन पर दुख जताया। सीएसए ने कहा- फौरी क्रिकेट को लेकर सक्रिय और जीवंत थीं। बच्चे के जन्म के लिए उन्होंने क्रिकेट को छोड़ा था।''
सीएसए के मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने कहा, “यह दुखद घटना है। फौरी ने खिलाड़ी के तौर पर देश के लिए बहुत कुछ किया। हम उनके पति रूडी, परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”
No comments:
Post a Comment