Thursday, January 24, 2019

बारामूला कश्मीर का पहला जिला जहां अब कोई आतंकी नहीं बचा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि बारामूला में अब कोई आतंकी नहीं बचा। यहां एक दिन पहले बुधवार को ही लश्कर के तीन आतंकी ढेर किए गए थे। राज्य में 2017 से सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल ऑउट के बाद यह पहला मौका है जब किसी जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया है।

पुलिस ने कहा- लोगों का शुक्रिया
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "‘बारामूला में अब एक भी आतंकी जीवित नहीं बचा है। इसके लिए हम स्थानीय लोगों का शुक्रिया जताना चाहते हैं क्योंकि उनके सहयोग के बिना ऐसा माहौल तैयार कर पाना संभव नहीं था।’’

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर को शांति की जरूरत है, ताकि यहां बेहतर भविष्य बनाने में लोग अपना योगदान दे सकें।

बुधवार को सुरक्षाबलों को शहर से कुछ दूर बिन्नेर इलाके में लश्कर के तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तीनों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। तीनों की पहचान सुहैब फारूक अखून, मोहसिन मुश्ताक और नासिर अहमद दर्जी के तौर पर की गई। 

पुलिस के मुताबिक- तीनों आतंकी बारामूला और सोपोर में कई घटनाओं में शामिल थे। पिछले साल अप्रैल में इन लोगों ने तीन युवकों की हत्या की थी। इनका एक साथी एजाज अहमद गोजरी पहले ही पकड़ा जा चुका है।

पिछले 4 सालों में सुरक्षाबलों ने 2018 में सबसे ज्यादा 257 आतंकी मार गिराए। एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 2017 में 213, 2016 में 150 और 2015 में 108 आतंकी मारे थे। 2018 में सेना ने 142 आतंकियों को 31 अगस्त तक ही मार गिराया था। अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए थे।

न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि घाटी में अभी भी 300 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं। इनकी हरकतें सबसे ज्यादा दक्षिण कश्मीर में देखी गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये लोग युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि एक-47 आतंकियों का सबसे पसंदीदा हथियार है।

राहुल ने यहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं, जो बोलता हूं वही करता हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का नाम लेकर झूठ बोलते हैं. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत और क्रोध की भावना का चिन्ह हैं.

राहुल ने यहां आए लोगों से पूछा कि क्या आपको अभी तक 15 लाख रुपये मिले. इसके अलावा उन्होंने यहां ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगवाए. राहुल गांधी ने रायबरेली के लोगों से वादा किया कि यहां पर फूडपार्क बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां 101 फीसदी फूडपार्क बनकर रहेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी की, 56 इंच का सीना अब कमजोर हो गया है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन के सामने घुटने टेक दिए. मैं 24 घंटे आपकी लड़ाई लड़ता हूं.

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव का सम्मान करता हूं लेकिन हम कांग्रेस की विचारधारा के लिए लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार बनाएंगे.

गौरतलब है कि बुधवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.

No comments:

Post a Comment