नई दिल्ली. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने एक बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए समुद्री रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट है कि बड़ी वारदात के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पाक का नाम लिए बगैर लांबा ने कहा कि आतंकी हमलों की साजिश चरमपंथी रच रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद ऐसे देश से मिल रही है जो भारत को हमेशा अस्थिर रखना चाहता है।
इस बीच, पाकिस्तान नौसेना ने दावा किया कि उसने एक भारतीय सबमरीन को अपनी सीमा में घुसने से रोक दिया है। पाक ने स्थानीय मीडिया में एक फोटो भी जारी की, जिसे वह वास्तविक बता रहे हैं। उसका दावा है कि तस्वीर 4 मार्च को रात साढ़े आठ बजे की है। नेवी के प्रवक्ता ने कहा कि हमने भारतीय सबमरी को पाक जल सीमा में घुसने से रोकने के लिए 'स्पेशलाइज्ड स्किल' का इस्तेमाल किया।
‘पुलवामा से भी बड़ा हमला हो सकता है’
नौसेना प्रमुख ने कहा कि तीन सप्ताह पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने फिदाइन हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। उनका कहना है कि अब पुलवामा से बड़ा आतंकी हमला हो सकता है।
भारत-प्रशांत क्षेत्र में भी आतंकी सक्रिय
लांबा का कहना है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भी आतंकी सक्रिय हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से आतंकी अपनी हरकतें बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि विश्व में कुछ ही देश हैं जो आतंकवाद से अछूते हैं। आतंवाद वैश्विक रूप ले चुका है। इसका खतरा अब लगातार बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से खुफिया एजेंसियां आशंका जता रही हैं कि पाक समर्थित आतंकी संगठन फिर से किसी हमले को अंजाम दे सकते हैं। सीमा पर चौकसी है इसलिए समुद्री रास्ते से घुसपैठ हो सकती है।
तीसरा विकेट (16.6 ओवर): धवन के बाद क्रीज पर आए अंबाती रायडू ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। रायडू को नाथन लियोन ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। रायडू ने 32 गेंद पर 18 रन बनाए।
चौथा विकेट (28.5 ओवर) : 29वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। विजय शंकर 46 रन बनाकर रन आउट हो गए। जम्पा की गेंद पर कोहली ने सामने की ओर खेला। गेंद जम्पा की उंगलियों को छूकर विकेट से लग गई। उस दौरान शंकर क्रीज से बाहर थे। शंकर और कोहली ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की।
पांचवां विकेट (32.2 ओवर) : एडम जम्पा की यह फुललेंथ गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर जा रही थी। केदार जाधव ने शायद इसे शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उठाकर मारने की सोची थी, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं और शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर खड़े एरॉन फिंच के हाथों में पहुंच गई। इस समय टीम का स्कोर 171/5 था।
छठा विकेट (32.3 ओवर) : केदार जाधव के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। हालांकि, वे उसी गेंद पर आउट हो गए। धोनी एडम जम्पा की इस गेंद को पीछे हटकर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारे से लगती हुई स्लिप पर खड़े उस्मान ख्वाजा के हाथों में पहुंच गई। टीम का स्कोर 171/6 ही था।
ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उसने इस मैच के लिए दो बदलाव किए। उसने जेसन बेहरेनडॉर्फ और एश्टन टर्नर की जगह शॉन मार्श और नाथन लियोन को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था।
No comments:
Post a Comment